दुनिया में हर इंसान के अंदर कोई ना कोई खूबी जरूर होती है, जो लोगों को एक दूसरे से अलग और खास बनाता है। लेकिन कई लोगों का ये अनोखापन इतना अजीबोगरीब होता है कि उसे देखकर हर कोई हैरान रह जाता है। ऐसा ही एक अजीबोगरीब खासियत वाला वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। दरअसल ये वीडियो एक महिला का है, जिसने इन दिनों सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि इस महिला के कान इतने लंबे और लचीले हैं कि वह सेल्फी स्टिक और छाते जैसी तमाम चीजें अपने कान से ही पकड़ सकती है। जी हां, ये सुनने में भले ही बेहद अजीब है, लेकिन इस वीडियो को देखने के बाद आपके इस बात पर यकीन हो जाएगा। टोक्यो में रहने वाली आयुमी ताकाडा नाम की इस महिला की तुलना लोग 'द इनक्रेडिबल्स' मूवी की 'इलास्टिगर्ल' से कर रहे हैं।
वीडियो देखकर हर कोई हैरान
वायरल वीडियो में वह अपने कान के सहारे एक सेल्फी स्टिक और छाता को थामे हुए दिख रही है। इतना ही नहीं वह अपने कान से पेन को पकड़कर लिख भी सकती है। इस अजीबोगरीब वीडियो को देखकर हर कोई हैरान रह गया है।
कान से पकड़ती हैं छाटा और सेल्फी स्टिक
आपको जानकर हैरानी होगी कि आयुमी का कान 4.5 सेमी तक फैल सकता है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि 37 वर्षीय आयुमी ताकाडा बारिश में छाता पकड़ने और सेल्फी स्टिक पकड़ने के लिए अपनी इस खूबी का इस्तेमाल करती हैं।
आयुमी ताकाडा का कहना है कि, 'जहां तक उन्हें याद है, उनके कान के लोब यानी कान का निचला हिस्सा बेहद लचीले रहे हैं, उन्हें इस बात का पता पहली बार तब लगा था, जब वह प्राइमरी स्कूल में थीं।'
लोगों ने इलास्टिगर्ल से की तुलना
अजीबोगरीब खूबी रखने वाली आयुमी ताकाडा के कुछ वीडियो इंटरनेट पर 50 लाख से भी अधिक बार देखे चुके हैं। यही वजह है कि लोग उनकी तुलना कार्टून 'द इनक्रेडिबल्स' की 'इलास्टिगर्ल' से करते हैं।
आगे पढ़ें
एक अजीबोगरीब खासियत वाला वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। दरअसल ये वीडियो एक महिला का है, जिसने इन दिनों सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है।