जैसा कि हम सब जानते हैं कि दूध उत्पादन के मामले में भारत का सानी कोई नहीं। जितने कई देशों में लोगों की जनसंख्या है उतनी तो यहां गाय हैं। हालांकि, पड़ोसी देश रूस आजकल एक नई तकनीक पर काम कर रहा है ताकि वो हमसे टक्कर ले पाए।
रूस के मॉस्को में अब गाय पालने वालों ने एक ऐसा तरीका ढूंढ़ा है जिससे उनकी गाय ज्यादा दूध दे सके और साथ ही साथ गाय माता को भी महसूस ना हो कि वो ज्यादा दूध दे रही हैं। इसके खास फीलींग के लिए गाय को खास तरह के चश्में पहनाए जा रहे हैं।
इन चश्मों को पहनने के बाद गाय ज्यादा दूध ज्यादा देती है। इस चश्मों को वीआर ग्लास कहा जाता है। इन्हें पहनने के बाद गाय को हरे-भरे खेत दिखते जाते हैं। इससे गायों को अच्छा फील होता है और वो ज्यादा दूध देती हैं। खाद्य मंत्रालय के अनुसार यह चश्मा गाय को शांति देती है और उनकी दूध की गुणवत्ता को और ज्यादा बढ़ाती है।
अगर ये चश्मे वाकई इतने कारगर हैं तो इसे हमारे देश के डेयरी वालों को भी इस्तेमाल करना चाहिए।