हिमाचल के शिमला और मनाली से लेकर जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग और डल झील तक की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। हिमाचल प्रदेश में इन दिनों जमकर बर्फबारी हो रही है। शिमला, मनाली, डलहौजी और कूल्लू समेत कई इलाकों में बर्फ की सफेद मोटी चादर बिछी हुई है। बर्फबारी के बाद मौसम साफ होने पर अब हिमाचल के कई स्थानों में ग्लेशियर गिरने का खतरा मंडरा रहा है।
ताजा मामला शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश में लाहौल स्पीति जिले के तांदी के गौशाल गांव में देखने को मिला। जहां नाले में धूप के बाद ग्लेशियर का गिरना शुरू हो गया। बता दें कि लाहौल घाटी में दो महीने में कई जगहों पर बर्फ के ग्लेशियर गिरने के मामले सामने आए हैं। इससे यहां के लोगों में डर का माहौल है। लाहौल स्पीति जिले का हाल बेहद बुरा है। सोशल मीडिया पर वायरल ये वीडियो देखकर आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। सुनामी की तरह बर्फीली हवा की तस्वीरें वाकई में हैरान कर देने वाली हैं।
बता दें कि कुछ समय पहले इसी इलाके में हिमस्खलन के कारण कुछ आर्मी के जवान बुरी तरह से फंस गए थे, जिनमें से एक आर्मी जवान की मौत भी हो गई थी।
बता दें कि हिमाचल ही नहीं जम्मू कश्मीर में भी बीते महीने भारी बर्फबारी और भूस्खलन देखने को मिला था। इसके कारण रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण राजमार्ग शुक्रवार को लगातार 3 से 4 दिन तक बंद रहे। स्नो एंड एवेलांच स्टडीज स्टैब्लिशमेंट ने जम्मू कश्मीर के 22 जिलों में विभिन्न स्तर के हिमस्खलन को लेकर चेतावनी जारी की थी।
बनिहाल सेक्टर में हिमस्खलन और रामसू-रामबन इलाके में भूस्खलन के कारण कई दिनों तक राजमार्ग पर यातायात की अनुमति नहीं पर रोक लगा दी गई थी। यातायात विभाग के अधिकारियों के मुताबिक काजीगुंड और जवाहर सुरंग के बीच हिमस्खलन हुआ था जहां काफी लंबे के बाद सफाई हो सकी थी।