दुनियाभर से रोजाना ही तरफ-तरह की अजीबोगरीब घटनाएं सामने आती रहती हैं। इनमें से कुछ घटना खबर का रूप ले लेती है। ऐसा ही मामला स्पेन में सेविले शहर से आया है। जहां एक पिता को सजा केवल इसलिए हुई क्योंकि उसने अपने बेटे का खत पढ़ लिया था।
मीडिया में आई खबरों की मानें तो सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष (Prosecutors) ने आरोप लगाया कि पिता ने अपने बच्चे की निजता का उल्लंघन किया है और खत को खोलने के जुर्म में कोर्ट ने पिता को दो साल की सजा सुनाई और 3,340 डॉलर (करीब 2.33 लाख रुपए) का जुर्माना लगाया।
यह खत बेटे को उसकी मौसी द्वारा भेजा गया था। इस खत को बेटे के बजाय उसके पिता ने पढ़ लिया। इस लैटर में लिखा था कि कैसे 2012 में पिता ने उसकी मां के साथ बुरा व्यवहार किया था और बेटा कैसे पिता के खिलाफ जुर्म साबित कर सकता है।
खत में लिखी बात को पिता ने कोर्ट के सामने इस तरह से रखा की कैसे उसकी मौसी गवाही के लिए बेटे पर दबाव बना रही है। दरअसल 2012 में बच्चे की मां ने उसके पिता के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए आवेदन किया था। इस केस में लड़के के पिता को बरी कर दिया गया था।
मगर, बेटे के नाम लिखे गए खत को खोलने के जुर्म में पिता को दो साल की सजा और आर्थिक जुर्माना लगाया गया है। पिता ने कोर्ट में अपना बचाव पक्ष रखते हुए कहा कि इस लेटर गलती मैंने गलती से खोला था। इसमें लिखी बात उन्होंने सबसे पहले बेटे से साझा की थी। जिस पर पिता के वकील का कहना था कि अभिभावक होने के नाते उनका हक है कि वह ऐसा करें। लेकिन कोर्ट ने इसे निजता का खंडन करने के जुर्म में पिता को सजा सुना दी।