पाकिस्तान में हिन्दुओं की हालत कितनी दयनीय है, यह दुनिया में किसी से छुपा नहीं है। आए दिन पाकिस्तान में रह रहे हिंदुओं पर जुल्म और ज्यादती की खबरें आती रहती हैं। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि यहां एक ऐसा राजपूत परिवार भी है, जिससे पूरा पाकिस्तान खौफ खाता है। यह हिंदू परिवार पूरे आन-बान और शान के साथ पाकिस्तान में रहता है। यहां इनका इतना रौब है कि आज तक किसी की भी इतनी हिम्मत नहीं हुई कि इस परिवार की तरफ आंख उठाकर भी देखे।
पाकिस्तान के सिंध में बसा उमरकोट वहां की एक मात्र हिंदू रियासत है। साल 1947 में जब देश का बंटवारा हुआ था, तब कई परिवार पाकिस्तान छोड़ कर राजस्थान में आ बसे थे, लेकिन उमरकोट के राणा ने अपनी जन्मभूमि नहीं छोड़ी। फिलहाल इस रियासत के राजा करणी सिंह सोढ़ा हैं। सोशल मीडिया से लेकर पाकिस्तान की राजनीति तक उनका अच्छा खासा जलवा है।
करणी सिंह के पिता हमीर सिंह सोढा अमरकोट रियासत के राजा हैं। पाकिस्तान की राजनीति में हमीर सिंह के परिवार की भी अहम भूमिका है। करणी सिंह के दादा राणा चंद्र सिंह पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के संस्थापकों में से एक थे। वह पूर्व पीएम जुल्फिकार अली भुट्टो के करीबी मित्रों में से थे। बेनजीर भुट्टो की सरकार में उन्होंने कई मंत्रिपद भी संभाले। राणा चंद्र सात बार सांसद रहे थे। इसके अलावा वह केंद्रीय मंत्री भी रहे थे।
करणी सिंह जहां भी जाते हैं, उनकी सुरक्षा के लिए उनके साथ बंदूकधारी बॉडीगार्ड हर समय मौजूद रहते हैं। उनकी सुरक्षा में लगे ज्यादातर गार्ड मुसलमान हैं। पाकिस्तान के मुसलमानों का मानना है कि हमीर सिंह का परिवार राजा पुरु (पारस) के वंशज हैं, इसलिए वह आज भी उनकी सुरक्षा के लिए हमेशा खड़े रहते हैं।
आपको यह जानकर और भी हैरानी होगी कि करणी सिंह के दादा राणा चंद्र सिंह ने पाकिस्तान में ऊँ और त्रिशूल का झंडा लहराया था। पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) से अलग होने के बाद उन्होंने पाकिस्तान हिंदू पार्टी का गठन किया था। इसका झंडा केसरिया रंग का था, जिसमें ओम और त्रिशूल अंकित थे। साल 2009 में राणा चंद्र का निधन हो गया था, लेकिन उनका परिवार आज भी उसी आन-बान और शान के साथ पाकिस्तान में रहता है।