Horror Movies: हॉरर के नाम पर मजाक हैं ये फिल्में, नहीं लगेगा बिल्कुल डर
फिरकी टीम, नई दिल्ली
Published by:
सोनिया चौहान
Updated Fri, 16 Feb 2024 11:58 AM IST
हॉरर फिल्में
- फोटो : amar ujala
हिंदी सिनेमा में हॉरर फिल्मों का क्रेज अलग ही है। हॉरर फिल्में देखकर दर्शकों के मन में अक्सर दहशत पैदा हो जाती है। लेकिन आज कई ऐसी हॉरर फिल्में हैं। जिन्हें देखकर आप डरने की जगह सोच में पड़ जाते हैं कि डरना था या नहीं। हॉरर के नाम पर मजाक हैं ये फिल्में।
भूत रिटर्न्स
- फोटो : Ram Gopal Varma twiter
भूत रिटर्न्स
राम गोपाल वर्मा की हॉरर फिल्म 'भूत रिटर्न्स' में डराने के नाम पर बस साउंड इफेक्ट्स का इंस्तेमाल किया गया था। 'भूत रिटर्न्स' 2003 की फिल्म 'भूत' का सीक्वल है।
जानी दुश्मन
- फोटो : armaan kohli instagram
जानी दुश्मन
मल्टीस्टारर हॉरर फिल्म 'जानी दुश्मन' को देखकर लोगों को डर नहीं लगा था। बता दें कि राजकुमार कोहली के डायरेक्शन वाली ये फिल्म पुनर्जन्म और आत्मा के बदले की अनोखी कहानी थी।
पापी गुड़िया
- फोटो : karishma kapoor instagram
पापी गुड़िया
करिश्मा कपूर की हॉरर फिल्म 'पापी गुड़िया' भी लोगों को डराने में असफल रही थी। फिल्म का मुख्य किरदार एक दुष्ट गुड़िया थी।
हॉरर
- फोटो : AVIKA GAUR INSTAGRA
1920 हॉरर्स ऑफ द हार्ट
टीवी की फेमस एक्ट्रेस अविका गौर की बॉलीवुड डेब्यू हॉरर फिल्म '1920 हॉरर्स ऑफ द हार्ट' को देखकर लोगों को जरा भी डर नहीं लगा था।
डरना मना है
- फोटो : sameera reddy instagram
डरना मना है
मल्टीस्टारर हॉरर फिल्म 'डरना मना है' को देखकर लोगों को थोड़ा भी डर का एहसास नहीं हुआ था। दर्शकों को यह फिल्म बिल्कुल भी नहीं डरा सकी।