Committed Suicide Stars: इन सितारों ने मौत को क्यों लगाया गले, लिस्ट में शामिल सुशांत से लेकर जिया खान
फिरकी टीम, नई दिल्ली
Published by:
सोनिया चौहान
Updated Wed, 14 Feb 2024 12:15 PM IST
बॉलीवुड सितारे
- फोटो : amar ujala
आम लोगों की तरह मनोरंजन जगत के सितारों की निजी जिंदगी में भी काफी उतार-चढ़ाव आते हैं। पल-पल बदलते रिश्तों के रूप ने सेलेब्स को भी काफी हैरान-परेशान किया है। आज हम आपको उन सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं।जिन्होंने सुसाइड करके दुनिया को अलविदा कह दिया था।
सुशांत सिंह राजपूत
बॉलीवुड के मशहूर एक्टर दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत 14 जून 2020 को अपने फ्लैट में मृत पाए गए थे। उनकी मौत की वजह आत्महत्या बताई गई थी। एम्स की जांच में भी आत्महत्या की पुष्टि हुई। मगर उनके परिवार और चाहने वालों को लगता है कि सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या जैसा कदम नहीं उठा सकते।
जिया खान
- फोटो : jiah khan instagram
जिया खान
फिल्म 'निशब्द' और 'गजनी' में नजर आईं एक्ट्रेस जिया खान ने अपने घर में फंदे से लटक कर 25 साल की उम्र में जीवनलीला समाप्त कर ली थी। वहीं, जिया की मां राबिया खान ने इसे सुसाइड ना मानकर मर्डर करार दिया। उन्होंने एक्टर आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली को इस सुसाइड की वजह बताया।
प्रत्युषा बनर्जी
- फोटो : pratysha banerjee
प्रत्युषा बनर्जी
फेमस टीवी सीरियल 'बालिका वधू' में आनंदी का किरदार करने वाली एक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जी अपने मुंबई वाले घर में मृत पाई गई थीं। प्रत्युषा ने पंखे से लटक कर आत्महत्या की थी।
तुनिशा शर्मा
- फोटो : tunisha sharma instagram
तुनिशा शर्मा
'अलीबाबा: दास्तान ए काबुल' समेत तमाम चर्चित शो के जरिए घर-घर में अपनी पहचान बनाने वालीं एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा ने टीवी सीरियल के सेट पर ही फांसी लगाकर आत्महत्या की थी।
कुशल पंजाबी
- फोटो : kushal punjabi instaram
कुशल पंजाबी
फिल्मों और टीवी में काम कर चुके अभिनेता कुशल पंजाबी ने मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। उनका शव घर में फांसी पर लटका हुआ मिला था।