7 फरवरी से प्यार का हफ्ता यानी कि वैलेंटाइन वीक शुरू हो गया है। इस पूरे हफ्ते में प्रेमी जोड़े अपने प्यार को खुश करने की कोशिश करते हैं। जहां प्यार की बात होती है वहां फूलों का जिक्र हना तो लाजिमी होता है। फूलों में भी गुलाब हर प्रेमी जोड़े की पहली पसंद होते हैं। गुलाब के हर रंग का क्या मतलब होता है इसके बारे में तो अमूमन हर किसी को पता होता है लेकिन क्या आपको खूबसूरत लेकिन अजीबों-गरीब फूलों के बारे में पता है। यदि नहीं तो कोई बात नहीं आज हम आपको इनके बारे में बताते हैं।
मंकी आर्किड- इस फूल को मंकी जैसा ड्रैकूला भी कहा जाता है। दुल्रभ प्रजाति का यह आर्किड पेरू और इक्वाडोर के दक्षिण-पूर्वी भाग में पाए जाते हैं। ऊपर से देखने पर यह फूल बंदर के मुंह जैसा दिखता है। इसकी खुशबू संतरों के छिलकों की तरह होती है।
ब्लीडिंग हार्ट- यह फूल विशेष रूप से पॉपी परिवार का एक पौधा है। यह दो दिलों के पारंपरिक आकार का होता है। इसके नीचे की तरफ एक छोटी सी बूंद का आकार भी होता है। इसी वजह से इसका नाम ब्लीडिंग हार्ट रखा गया है।
स्वदल्लड बेबीज- यह एक सुंदर आर्किड फूल है जिसे कि स्वदल्लड बेबीज के नाम से जाना जाता है। यह पौधा कोलंबियाई एंडीज में पाया जाता है। इस फूल की विशेषता यह है कि यह बड़े, क्रीमी व्हाइट और वैक्सी होते हैं। इस फूल दिखने में ऐसा लगता है कि किसी छोटे से बच्चे को कपड़े में लपेटा हुआ हो।
बल्लेरिना आर्किड- यह फूल अकेले या फिर समूह में खिलते हैं। यह फूल ऑस्ट्रेलिया के द्वीपों में पाए जाते हैं। इन फूलों का रंग क्रीम या मरून होता है जिसके बीच का हिस्सा बैंगनी रंग का होता है। यह फूल इतना खूबसूरत होता है कि लोग सहज ही इसकी ओर खिंचे चले आते हैं।