दुनिया में कई ऐसे देश हैं, जहां के कानून बड़े ही अनोखे हैं। जिन चीजों पर आमतौर पर लोग खास ध्यान नहीं देते हैं, वो चीजें कहीं-कहीं अपराध की श्रेणी में आती हैं और उसके लिए लोगों को जेल की सजा या जुर्माना भी हो जाता है। ऐसा ही एक देश है, जहां की करंसी पर गलती से भी पैर अगर पड़ जाए, तो शख्स को 15 साल जेल की सजा हो जाती है।
यहां शाही परिवार का किसी भी तरह का अपमान, गंभीर अपराध माना जाता है। अगर किसी को राजा, रानी या फिर उनके उत्तराधिकारी या फिर उनके प्रतिनिधि की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने या फिर अपमान करने या फिर खतरा पहुंचाने के लिए दोषी पाया जाए, तो उसे 15 साल तक की कैद की सजा हो सकती है। ये कानून विदेशी पर्यटकों पर भी लागू होता है।
इस देश में में च्युंइगम खाकर फर्श पर फेंकना भी अपराध की श्रेणी में आता है। इसके लिए शख्स को 400 पाउंड यानी करीब 36 हजार रुपये का जुर्माना हो सकता है और अगर भुगतान नहीं किया गया तो इसके लिए शख्स को जेल भी हो सकती है।
इस देश में अंडरवियर पहने बिना घर से बाहर निकलना गैरकानूनी है। इसके अलावा यहां के लोग अपने शरीर में माथे को सबसे ज्यादा पवित्र अंग मानते हैं। यहां पर दूसरे इंसान के माथे पर हाथ लगाना अच्छा नहीं माना जाता।
वैसे तो यहां के 95 फीसदी लोग बौध धर्म के अनुयायी हैं, लेकिन इस देश में भगवान राम और भगवान विष्णु की भी पूजा होती है। यहां का शाही परिवार अपने आप को भगवान राम के पुत्र कुश का वंशज मानता है।
इस देश का नाम है थाईलैंड, जहां की राजधानी है बैंकॉक। आपको जानकर हैरानी होगी कि बैंकॉक का पूरा नाम 'क्रुंग देवमहानगर अमररत्नकोसिन्द्र महिन्द्रायुध्या महातिलकभव नवरत्नराजधानी पुरीरम्य उत्तमराजनिवेशन महास्थान अमरविमान अवतारस्थित्य शक्रदत्तिय विष्णुकर्मप्रसिद्धि' है।