दुनिया में लोग कई तरह की अनोखी परंपराएं निभाते हैं, जिनके बारे में जानकर आप हैरान हो जाएंगे। भारत में भी एक जगह पर ऐसी ही परंपरा निभाई जाती है, जिसमें शादीशुदा महिलाएं पांच दिनों तक कपड़े नहीं पहनती हैं।
ये परंपरा हिमाचल प्रदेश के मणिकर्ण घाटी के पीणी गांव में निभाई जाती है। इस गांव में साल में 5 दिन महिलाएं बिना कपड़ों के रहती हैं। इस परंपरा की खास बात ये है कि वह इस दौरान पुरुषों के सामने नहीं आती हैं।
यह परंपरा सावन के महीने में निभाई जाती है। यहां के लोग सालों से इस परंपरा को निभाते आ रहे हैं। मान्यता है कि अगर इस गांव में आज कोई भी स्त्री इस परंपरा को नहीं निभाती तो उसके घर में अशुभ हो जाता है।
कुछ लोगों का यह भी मानना है कि कुछ सालों पहले इस गांव में एक राक्षस सुंदर कपड़े पहनने वाली महिलाओं को उठा ले जाता था, जिसका अंत इस गांव में देवताओं ने किया। मान्यता है की वो देवता आज भी गांव में आते हैं और बुराइयों का अंत करते हैं।
हैरानी की बात तो ये है कि सावन के इन 5 दिनों तक गांव के लोग हंसना भी बंद कर देते हैं। साथ ही इन दिनों यहां के लोग शराब और मांस का भी सेवन नहीं करते हैं।
हालांकि अब इस परंपरा को यहां की महिलाएं नए तरीके से निभाती हैं। अब महिलाएं इन 5 दिनों में बिना कपड़ों के नहीं रहती हैं बल्कि काफी पतले कपड़े पहनती हैं।