जब भी हम प्रकृति की सुदंरता को देखते है कि तो बस हमारे मुंह से बस एक ही शब्द निकलता woooow...लेकिन क्या हो जब विज्ञान इसी सुदंरता पर अपने करिश्मे से चार चांद लगा दे? ऐसा ही एक पेड़ विज्ञान की सहायता से तैयार हुआ है, जिस पर 40 तरह के फल लगते हो? यकीन नहीं होता ना कि ऐसा भी हो सकता है, लेकिन ये बात बिल्कुल सच है।
ये बात तो हम सभी जानते है कि विज्ञान की दुनिया भी दिलचस्प है। तकनीक का विकास अपने चरम पर है। हर वह चीज जो कभी कल नामुमकिन थी आज मुमकिन है। ऐसी ही एक अविश्वसनीय खोज है एक ऐसे पेड़ की, जिस पर 40 तरह के फल लगते हैं।
अमेरिका में एक विजुअल आर्टस के प्रोफेसर सैम वॉन ऐकेन ने एक ऐसा ही अद्भुत पौधा तैयार किया है, जिस पर 40 प्रकार के फल लगते हैं। यह अनोखा पौधा 'ट्री ऑफ 40' नाम से मशहूर है। इसमें बेर, सतालू, खुबानी, चेरी और नेक्टराइन जैसे कई फल लगते हैं।
प्रोफेसर एक खेतिहर परिवार से ताल्लुक रखते हैं,इसलिए खेती के क्षेत्र में कुछ कर गुजरने में उनकी रुचि बचपन से रही है। इस पेड़ को विकसित करने के लिए उन्होंने विज्ञान का सहारा लिया है।
उन्होंने इस काम की शुरुआत साल 2008 में की थी। जब उन्होंने न्यूयॉर्क में एक बगीचे को देखा, जिसमें बेर और दूसरे तरह के फल लगे हुए थे। यह बगीचा फंड की कमी से जूझ रहा था। बगीचे की देखरेख करने वाला शख्स भी नौकरी छोड़ चुका था।
बगीचे की हालत बहुत अच्छी नहीं थी, इसलिए प्रोफेसर वॉन ने उसे लीज पर ले लिया और अपने सपने को पूरा करने में जुट गए। ग्राफ्टिंग तकनीक पर शुरू की रिसर्च बगीचे में कई पेड़ बेहद पुरानी प्रजातियों के थे। प्रोफेसर वॉन बताते हैं कि उन्होंने ग्राफ्टिंग तकनीक के बारे में सुना था। उन्हें जानकारी मिली थी कि इसकी मदद से एक ही पेड़ पर कई तरह के फल उगाए जा सकते हैं।
बहरहाल, 8 साल की मेहनत के बाद प्रोफेसर वॉन ने सफलता पाई और ऐसा पेड़ तैयार किया, जिसमें 40 तरह के फल लगते हैं।दिखने में भी है बेहद खूबसूरतयह पेड़ सिर्फ फलदार ही नहीं है, दिखने में भी बहुत खूबसूरत है। बगीचे में लगे एक बेहद आकर्षक पेड़ को देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं।