भारत में शादियों का दौर एक बार फिर शुरू हो चुका है। भारतीय शादियों में वैसे तो बहुत सारी रस्मों को निभाया जाता है। हल्दी, मेहंदी, डांस ऐसी ढेर सारी रस्में होती हैं। शादी में वैसे तो कई सारे रिश्ते बनते हैं। ऐसे में जीजा-साली का रिश्ता सबसे खास होता है। सालियां अपने जीजाजी को छेड़ने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। हर शादी में जीजा और साली की नोकझोंक देखने को मिल जाती है। अगर इनकी आपसी खट्टी-मीठी लड़ाई न हो शादी फीकी-फीकी सी लगती है। इसी कड़ी में जब दूल्हा बारात लेकर दुल्हन के घर जाता है तो सालियां अपने जीजाजी का जूता चुरा लेती हैं। ये रस्म हर शादी में निभाई जाती है। इसमें दुल्हन की बहनें अपने जीजाजी का जूता चुराती हैं और बदले में उनसे शगुन के तौर पर पैसे की मांग करती हैं। ऐसे में कभी-कभी सालियों को पैसे मिल जाते हैं, लेकिन कभी-कभी इनको काफी पापड़ भी बेलने पड़ जाते हैं। कहीं तो इस रस्म को लेकर बहस भी देखने को मिल जाती है।
ऐसे में इस रस्म से जुड़ा हुआ एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें सालियां अपने जीजाजी का जूता चुराने की कोशिश करती हैं। मगर, वो चुरा नहीं पाती हैं। ऐसे में दूल्हा और उसके दोस्त कई सारे ब्रीफकेस लाते हैं। दूल्हे के दोस्त दावा करते हैं कि इन ब्रीफकेस में से ही किसी एक में जूते रखें हुए हैं। अगर आप लोगों ने खोज लिए तभी आपको नेग मिल सकता है।
हालांकि, ये सब दूल्हे के दोस्तों का प्लान होता है, सालियों का ध्यान भटकाने के लिए। क्योंकि जूते उन ब्रीफकेस में रखे ही नहीं होते हैं। दूल्हे के दोस्तों ने जूते कहीं और ही छुपा दिए होते हैं। आखिर में सालियों को उस जगह का पता चल जाता है जहां जूते छुपाए गए थे। सालियां जूते लेकर आती है और अपने जीजाजी से नेग मांगती हैं।
ये वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर The Wedding Brigade के नाम से शेयर किया गयव है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है," डील या नो डील इंडियन वेडिंग वर्जन. हमें यह प्यारा सा जूता छुपाई ट्वीस्ट पसंद है.' इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।
आगे पढ़ें
जब दूल्हा बारात लेकर दुल्हन के घर जाता है तो सालियां अपने जीजाजी का जूता चुरा लेती हैं। ये रस्म हर शादी में निभाई जाती है। इसमें दुल्हन की बहनें अपने जीजाजी का जूता चुराती है और बदले में उनसे शगुन के तौर पर पैसे की मांग करती है।