प्लास्टिक आज भले ही हमारे लिए बड़े ही काम चीज हो, लेकिन यह हमारी जिदंगी के लिए अभिशाप बन चुका है। प्लास्टिक के प्रयोग से पर्यावरण पर बहुत नकारात्मक असर पड़ता है। जैसा कि हम जानते हैं प्लास्टिक नॉन-बायोडिग्रेडेबल होता है यानी यह मिट्टी, पानी आदि में जल्दी घुलकर खत्म नहीं होता है।
यही प्लास्टिक अब धरती पर रहने वाले हर जीव के लिए जहर बन चुका है। इंसान अपने स्वार्थ के लिए इस खतरनाक चीज को नदियों में फैकता जा रहा है। वह भूल रहा है कि यह उसके और अन्य जीव के लिए कितना बड़ा खतरा है।
ऐसे में सोशल मीडिया पर हंस एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, इस वीडियो को देखकर आप समझ जाएंगे की मूक जानवर भी इस प्लास्टिक से कितनी नफरत करते है। इस वीडियो में हंस पानी से प्लास्टिक निकालकर उसे साफ करने की कोशिश कर रहा है। फिलहाल, इस वीडियो से जुड़ी ज्यादा जानकारी नहीं है। माने, वीडियो कहां का है और कब का है?
इस वीडियो को आईएफएस ऑफिसर प्रवीन कासवान ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से साझा किया है। खबर लिखे जाने इस वीडियो को 38 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। जबकि 1900 से ज्यादा री-ट्वीट और 3000 से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। इस विडियो को शेयर करते हुए प्रवीन लिखते हैं कि एक हंस अपने परिवार के लिए हमारे द्वारा फैलाए गए प्लास्टिक को साफ कर रहा है क्योंकि उन्हें भी जीना है।
इस वीडियो को हम उदाहरण के रुप में देख सकते है कि इंसान द्वारा फेलाया गया प्रदूषण कैसे मूक जानवरों की जिंदगी के लिए खतरा बन चुका है। इस वीडियो को देखते हुए कुछ पंक्तियां याद आती है कि रामचंद्र जी कह गए सिया से ऐसा कलयुग आएगा हंस चुनेगा दना और कौवा मोती खाएगा, इंसान तो कौवा बन अपनी जिंदगी के मजे लूट रहा है और ये हंस बेचारे खुद का जीवन बचाने के लिए ये हंस इंसान के कचरे को साफ कर रहा है।