Viral News in Hindi: आज कल लोग मैट्रिमोनियल साइट्स से अपने जीवन साथी की तलाश करते हैं। इस साइट पर मैच होने के बाद लोग बातचीत करते हैं। लेकिन एक लड़की ने मैट्रिमोनियल साइट्स पर मैच होने वाले शख्य के साथ ऐसा किया जिसके बारे में जानकर आप हैरान हो जाएंगे। लड़की ने शख्स से शादी करने की जगह उसे नौकरी का ऑफर दिया। लड़की ने शख्स का रिज्यूम मंगवाया और उसको इंटरव्यू का लिंक भेज दिया।
लड़की के पिता को जब इस बारे में पता चला, तो उन्होंने ऐसा रिएक्शन दिया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। एक स्टार्टअप कंपनी की को-फाउंडर उदिता पाल ने इस चैट को शेयर किया है। उदिता के पिता ने एक शख्स का उनको बायोडाटा भेजा था। हालांकि उन्होंने सोचा कि उनके पिता द्वारा भेजा गया बायोडाटा उनकी कंपनी में नौकरी देने का काम भी आ सकता है। आइए जानते हैं कि आखिर फिर आगे क्या हुआ?
उदिता ने इस शख्स से रिज्यूमे देने को कहा और उसे ऑनलाइन इंटरव्यू का लिंक भेजा। इस बारे में जब उदिता के पिता को जानकारी हुई, तो वो नाराज हो गए। उन्होंने अपनी बेटी से कहा कि आप 'मैट्रिमोनियल साइटों से लोगों को काम पर नहीं रख सकते।
अपने पिता से उदिता ने कहा कि लड़के के पास सात साल काम करने का अनुभव था, इसलिए मैं उसे नौकरी पर रख रही हूं, लेकिन उदिता ने उसे नौकरी नहीं दी। उन्होंने बताया कि शख्स 62 लाख रुपये सालाना सैलरी की डिमांड कर रहा था।
उदिता के शेयर किए गए चैट के मुताबिक, उनके पिता ने मैट्रिमोनियल साइट्स पर बनी उनकी प्रोफाइल को डिलीट कर दिया। उदिता ने यह पोस्ट ट्विटर पर शेयर किया है जिसे हजारों लाइक मिले हैं और कमेंट्स भी किए गए हैं।
उदिता के पोस्ट पर यूजर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने इसे एपिक मोमेंट बताया है। एक अन्य यूजर ने कहा कि लड़की की शादी नौकरी.काॅम पर होगी। इस यूजर को उदिता ने जवाब दिया है कि शायद YouTube पर होगी।
आगे पढ़ें
लड़की के पिता को जब इस बारे में पता चला, तो उन्होंने ऐसा रिएक्शन दिया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। एक स्टार्टअप कंपनी की को-फाउंडर उदिता पाल ने इस चैट को शेयर किया है।