इंसान और जानवर की दोस्ती के कई किस्से आपने सुने होंगे। ऐसी ही एक अनूठी दोस्ती से जुड़ा वाकया अमेरिका में देखने को मिला है। ये मामला इन दिनो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। मामला सैन फ्रांसिसको का है, जहां एक महिला अपने कुत्ते से इतनी मोहब्बत करती है कि वह उसे ढूंढने के लिए कुछ भी करने को तैयार है।
महिला का नाम एमिली टेलरमो है, दिलचस्प बात यह है कि वह महिला अपने कुत्ते को ढूंढने के लिए एक प्लेन दे रही है और जो यह कुत्ता खोज लेगा उसे पांच लाख रुपये का इनाम भी दिया जाएगा। महिला ने बताया कि पिछले हफ्ते एक ग्रोसरी स्टोर के बाहर से उसका नीली आंखों वाला ऑस्ट्रेलियन शेफर्ड चोरी हो गया है।
महिला ने यह सारी जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर शेयर की है। एमिली ने कुत्ते को ढूंढने के लिए पूरे शहर का चक्कर लगाने के लिए एक प्लेन भी किराए पर ले लिया है। महिला के कुत्ते का नाम जैक्सन है। आपको जानकर हैरानी होगी कि जैक्सन को खोजने के लिए प्लेन के साथ एक बैनर भी लगाया जाएगा और प्लेन सैन फ्रांसिस्को और ऑकलैंड के चक्कर लगाएगा।
जिसकी मदद से उन्होंने शहर भर में अपने कुत्ते की तलाश की, और तो और महिला ने कुत्ते को ढूंढने के लिए एक वेबसाइट bringjacksonhome भी बना डाली, जहां ईनामी राशि देने का जिक्र है। रिपोर्ट के मुताबिक, उनके कुत्ते का वजन 13 किलो है, जिसके काले, सफेद और ग्रे रंग के फर हैं।
इसके साथ ही, उसकी आंखें नीली हैं और हां, महिला ने कुत्ते का टिंडर अकाउंट भी बनाया है। यदि आप एमिली का इंस्टाग्राम देखने के बाद आप समझ जाएंगे कि एमिली अपने डॉग जैक्स से इतनी मोहब्बत क्यों करती हैं। इंस्टा पर उन्हें 3 हजार से अधिक लोग फॉलो करते हैं।