आपने जुड़वां और तीन बच्चों के एक साथ जन्म लेने की खबरें तो बहुत बार सुनी होंगी लेकिन अमेरिका में एक महिला ने मेडिकल साइंस को भी आश्चर्य में डालते हुए एक बार में 6 बच्चों को जन्म दिया।अमेरिका के टेक्सास के ह्यूस्टन में एक महिला ने 6 नवजात बच्चों को एक साथ जन्म दिया है। डॉक्टरों ने बताया कि लगभग 5 करोड़ डिलेवरी में एकाध बार ही इस तरह का असमान्य मामला देखने को मिलता है।
बता दें कि, महिला ने अमेरिका के द वुमेन्स हॉस्पिटल ऑफ टेक्सास में 6 बच्चों को जन्म दिया है। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक, थेलमा चियाका नाम की महिला ने स्थानीय समयानुसार सुबह चार बजकर 50 मिनट से सुबह चार बजकर 59 मिनट के बीच चार लड़कों और दो लड़कियों को जन्म दिया। डॉक्टरों ने बताया कि पहले दो सेट्स में ट्विन बेबी ब्वॉयज को जन्म दिया, इसके बाद एक सेट में ट्विन बेबी गर्ल्स को जन्म दिया। फिलहाल, थेलमा स्वस्थ हैं।
इस महिला की पूरी डिलीवरी 9 मिनट के अंदर समाप्त हुई। डॉक्टरों ने बताया कि थेल्मा चियाका पूरी तरह स्वस्थ्य हैं साथ ही सभी 6 बच्चों का वजन 1 पाउंड 12 आउंस से 2 पाउंड 14 आउंस के बीच है। डॉक्टरों ने नवजात शिशुओं को भी स्वस्थ्य बताया है। उनका विशेष ध्यान रखा जा रहा है। थेल्मा ने अपनी दोनों बेटियों का नाम क्रमश: जीना और जूरिएल रखा है। फिलहाल वह अपने चारों लड़कों के नामों के बारे में सोच रही हैं।
इससे पहले एक ट्रांसजेंडर ने पहली बार बच्चे को जन्म देने के अपने अनुभव को शेयर किया था। उसने बताया कि प्रेग्नेंसी के दौरान किस तरह लोगों ने उसका काफी मजाक बनाया था और उसे अपमानित किया था। 28 वर्षीय विले सिंपसन ने बताया कि जब उसे पहली बार पता चला कि अपने मंगेतर स्टीफन गैथ के बच्चे को जन्म देने वाला है तो वह हैरान रह गया था। उसने बताया कि यह पिछले साल फरवरी का मामला है उस दौरान वह महिला से पुरुष बनने की प्रक्रिया में था।
उसने बताया कि वह 2012 से ही टेस्टोस्टेरॉन ले रहा था और पिछले कई वर्षों से उसे पीरियड्स भी नहीं हुए थे, उसने बताया कि उसे यकीन ही नहीं हुआ कि वह प्रेग्नेंट भी हो सकता है। इस उम्र में एक बच्चे का स्वागत करने के लिए वे तैयार नहीं थे ना ही वे लोगों की अपमानजनक बातें सुनने के लिए तैयार थे इसके बावजूद उन्होंने प्रेग्नेंसी धारण करने का फैसला किया।
पिछले ही महीने इराक के एक हॉस्पिटल में 25 साल की महिला ने एक साथ 7 बच्चों को पैदा करके नया रिकॉर्ड बनाया था। हालांकि, उस समय महिला ने सातों बच्चों को नेचुरल तरीके से जन्म दिया था। ये इराक में एक बार में एक साथ पैदा हुए सबसे ज्यादा बच्चे हैं।