भगवान ने दिया इस लड़की को ऐसा वरदान, दुनिया हो रही इसकी दीवानी, वजह बड़ी खास
टीम फिरकी, नई दिल्ली
Updated Thu, 01 Nov 2018 03:29 PM IST
आज हम आपको एक ऐसी लड़की की कहानी बयां करने जा रहे हैं जिसने मुफलिसी के वो दिन देखें हैं जिसमें किसी मजबूत से मजबूत इंसान की भी कमर टूट जाए। बेहद गरीब से गांव की रहने वाली ये लड़की इरादों से इतनी मजबूत है कि उसने इन दिनों को भी हंसते हुए काट दिया। हम बात कर रहे हैं फिलीपींस के एक गरीब परिवारा में जन्मी एक लड़की की जो आंखों से देख नहीं पाती।
मगर वो कहते हैं न... ऊपरवाला अगर किसी इंसान में कोई कमी छोड़ता है तो वह उसे एक गुण ज्यादा भी देता है। इस लड़की की कहानी भी कुछ ऐसी ही है। भले ही यह आंखों से देखने में अक्षम हो मगर इसके पास भगवान का दिया वो वरदान है जिसके पीछे आज पूरा हॉलीवुड इसका दीवाना हो गया है।
जी हां, इस लड़की के पास बेहद सुरीली आवाज है। अगर आप उसकी आवाज में एक गाना सुन लेंगे तो उसकी आवाज पर मर मिटेंगे। कमाल की बात तो यह है कि ये लड़की अंग्रेजी में गाना गाती है जबकि यह आमबोलचाल की भाषा में अंग्रेजी का एक शब्द नहीं बोलती। अब आप सोचेंगे कि यह तो वास्तव में किसी चमत्कार से कम नहीं है।
बिलकुल सही समझा आपने। यह वास्तव में भगवान का चमत्कार ही है जो इस अंग्रेजी न समझ पाने वाली लड़की को इस काबिल बनाया कि अंग्रेजी जानने वाले बड़े-बड़े सिंगर से भी आगे ले जाकर इसे खड़ा कर दिया है। ये लड़की दुनिया की नजर में उस वक्त आई जब इसका एक वीडियो वायरल हुआ। इस वीडियो में यह मशहूर सिंगर बियॉन्से का गाना गाती हुई नजर आई है।
इस गाने को बियॉन्से हिट के नाम पर फिल्माया गया है। बताना चाहेंगे कि इस लड़की का नाम एल्सी अतीग बालाविंग है जिसकी उम्र महज 20 साल हैं। यह दक्षिणपूर्व एशियाई देश फिलीपिंस के एक छोटे मछली पकड़ने वाले गांव से है। अंग्रेजी में बातचीत करने में सक्षम न होने के बावजूद, इस गायक ने अभी भी बियॉन्से का ऐसा स्मैश हिट गाया है कि सुनकर आपको बार-बार यही मधुर आवाज सुनने को दिल करेगा।
देखो वीडियो...