आज प्रपोज-डे है, मतलब, प्यार के इजहार का दिन। हालांकि, कुछ मस्तमौला हैं, जो मोहब्बत के इजहार के लिए किसी दिन के गुलाम नहीं। तो भैया, बात ऐसी है कि इंटनेट पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है।
अब प्रपोज डे है, तो वीडियो भी इसी थीम पर आधारित है। वीडियो देखने के बाद आपभी मसला समझ जाएंगे। अगर नहीं समझे हैं, तो हम बताते हैं। दरअसल, वीडियो में नजर आ रहे लड़के और लड़की की मुलाकात दुबई के एक मॉल में तीन महीने पहले हुई थी, दोनों फिर मिलते हैं। इस बार लड़का उसे अपने दिल की बात कहना चाहता है, जिसके लिए वह पूरा माहौल क्रिएट करता है।
फिल्मों में होता है न जैसे... प्रपोज करते हुए संगीत बजता है, हीरो घुटनों पर बैठकर दिल की बात कहता है और लड़की हां कह देती है। लेकिन यह हकीकत थी, तो हुआ यह कि लड़का अपने दिल की बात पूरे मॉल के सामने कहता है, लड़की चुपचाप सुनती है। लड़का भावना में बह जाता है और रोमांटिक होने की कोशिश करते हुए वह घुटनों पर बैठ जाता है।
लेकिन लड़की को उसका घुटनों पर बैठना अजीब लगता है, तो वह उसे उठाने की कोशिश करती है। इस दौरान मॉल की हवा में संगीत की धुने हैं, जिसे लड़की के पीछे खड़े म्यूजिशियन बजा रहे हैं। किसी के हाथ में वायलन है, तो किसी के हाथ गिटार। लड़की के मना करने के बाद भी लड़का घुटनों पर बैठकर दिल की बात कहे जा रहा है।
फिर अचानक लड़की पीछे खड़े म्यूजिशियन का वायलन लेती है और उसके सिर पर दे मारती है। लड़की वहां से चली जाती है। लड़का फर्श पर ढेर होकर कुछ देर पड़ा रहता है। म्यूजिशियन और आस-पास मौजूद जनता सन्न होकर सोचते हैं कि वे क्या करें?
हालांकि, कुछ लोगों ने इस वीडियो को प्लान्ड भी बताया था। बता दें कि यह वायरल वीडियो 2013 का है, लेकिन वीडियो का मुद्दा अब भी रेलेवेंट है और हमेशा ही रहेगा। यही वजह है कि यह फिर से वायरल हो रहा है। वीडियो देखने के लिए अगली स्लाइड पर जाएं।