टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और विस्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी रविवार सात जुलाई को अपना 38वां जन्मदिन मनाएंगे। धोनी के जन्मदिन के एक दिन पहले आईसीसी ने एक वीडियो शेयर कर सलाम किया है और लिखा है कि, 'एक नाम जिसने भारतीय क्रिकेट की तस्वीर बदल दी'
साक्षी ने अपने ऑफिशियल इंस्टा अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में धोनी अपने साथी खिलाड़ियों की मौजूदगी में बेटी जीवा के साथ केक काटते नजर आ रहे हैं। इस मौके पर टीम इंडिया की वर्ल्ड कप स्क्वॉड के सदस्यों ने भी धोनी के साथ कई फोटो क्लिक कराए और उनको जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं. आप भी देखें वीडियो...
महेंद्र सिंह धोनी, यह नाम जब आपके दिमाग में आता है, तो क्रिकेट कप्तान और छक्के के अलावा जो तस्वीर घूमती है, वह है उनका शांत स्वभाव। मैदान पर भी और मैदान के बाहर भी। मैदान पर तो वह इतने शांत रहते हैं कि मानों अपने हेलमेट के नीचे बर्फ का टुकड़ा दबा कर आए हो। धोनी का जन्मदिन हो सोशल मीडिया पर लोग उनके प्रति अपनी भावनाओं को व्यक्त न करे ऐसा तो मतलब संभव ही नहीं है न जी, आप भी देखें देखें लोगों की दुआएं और उनकी शुभकामनाएं...