आज के आधुनिक समय में लड़कियां खुद को खूबसूरत दिखाने के लिए न जाने क्या-क्या करती हैं। खाने के साथ-साथ वह अपने फिगर को भी बरकरार रखना चाहती हैं। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं एक ऐसी राजकुमारी के बारे में जो खूबसूरत नहीं होने के बावजूद भी कई देशों के राजकुमार इनसे शादी करने का प्रस्ताव भेजे थे। कई ने तो आत्महत्या कर ली। आइए जानते हैं इस राजकुमारी के बारे में...
हालांकि यह बात बिल्कुल सच है कि सुंदरता दिल से होनी चाहिए न की चेहरे से। कुछ ऐसा ही हाल ईरानी शाही वंश की राजकुमारी का था, जो दिखने में अन्य राजकुमारियों के मुकाबले अच्छी नहीं थी, लेकिन बहुत गुणवान और कलाकार थी। इस फारसी राजकुमारी का पूरा नाम जहरा खानम तदज एस सल्टानेह था। राजकुमारी की दो खूबियां लोगों को बहुत पसंद आती थी। एक तो वह शाही खानदान से ताल्लुक रखती थी और साथ में वह ईरान की सभी महिलाओं में से सबसे ज्यादा शिक्षित थी।
जब राजकुमारी बड़ी होने लगी, तो उनकी तरफ लड़के आकर्षित होने लगे। हद तो उस वक्त हो गई जब 145 देशों के राजकुमारों ने उनसे शादी करने के लिए प्रस्ताव भेजा। जब राजकुमारी ने शादी के लिए मना कर दिया, तब 13 लोगों ने आत्महत्या भी कर ली।
जहरा ने अपने प्रेमी फारसी राजा नासिर अल दीन शाह से शादी कर ली और दो बेटे और दो बेटी को जन्म दिया। राजा की भले ही 84 पत्नियां थीं, लेकिन जहरा सबसे खास थीं। एक बार व्यापारी ने राजा से सवाल पूछा की वजन वाली औरतें ज्यादा सुंदर क्यों लगती हैं, तब राजा ने व्यापारी को बहुत करारा जवाब दिया था।
दरअसल राजा का मानना था कि बाहरी खूबसूरती से ज्यादा इंसान का मन खूबसूरत होना चाहिए। ऐसे लोग ज्यादा अच्छे होते हैं, जिनका मन साफ होता है।