दुनिया में इंसान का हर किसी से एक अच्छा नाता होता है, चाहे वो मनुष्य हो या जानवर या फिर समुद्र में रहने वाली मछलियां। ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें आप साफ देख सकते हैं कि इंसना व्हाइट व्हेल मछली से बेहतरीन रिश्ता कायम कर सकता है। अब आप सोच रहे होंगे भला वीडियो में ऐसा क्या है। तो हम आपको बता दें कि इस वीडियो को देखकर आपका जानवरों के प्रति प्यार और बढ़ जाएगा।
दरअसल, ये वीडियो एक व्हेल का है जिसने समुद्र में गिरे एक महिला के फोन को खोजकर उसे लौटा दिया। व्हेल के इस खूबसूरत कारनामे को वीडियो में कैद कर लिया गया और ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार व्हाइट व्हेल और महिला का यह वीडियो नार्वे के हेमरफेस्ट बंदरगाह का है, जहां कुछ लोग बोटिंग कर रहे थे। उन्होंने यह खूबसूरत पल कैमरे में कैद कर लिया।
दरअसल, बोटिंग के दौरान एक व्हेल मछली आसपास घूम रही थी। इसी दौरान महिला का फोन पानी में गिर गया। जिसके बाद व्हेल मछली ने ढूंढ कर ले आई और महिला को सौंप दिया।
व्हाइट व्हेल के इस करतब को देखने के बाद लोग हैरान रह गए। महिला ने व्हाइट व्हेल को सहलाते हुए धन्यवाद किया। इस वीडियो को अभी तक 6 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं।