विस्तार
अमेरिकन एक्सप्रेस और नील्सन ने भारत में इंटरनेट के इस्तेमाल को लेकर एक सर्वे करवाया। दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, जयपुर, अहमदाबाद और हैदराबाद जैसे 6 शहरों के युवाओं के बीच यह सर्वे किया और पूछा कि वो इंटरनेट का इस्तेमाल सबसे ज्यादा किस काम के लिए करते हैं।
इस सर्वे में नतीजे चौकाने वाले आए और 98% युवाओं ने माना कि वो इटंरनेट का इस्तेमाल ऑनलाइन शॉपिंग के लिए करते हैं। सोशल नेटवर्किंग 96% के साथ दूसरे नंबर पर रहा।
इसके अलावा युवाओं ने बताया कि कैश ऑन डिलेवरी के बजाय कार्ड्स ज्यादा सेफ हैं। 26 से 30 साल की उम्र वाले 70% युवा ईजी रिटर्न और एक्सचेंज पॉलिसी के कारण कार्ड से पेमेंट करना बेहतर समझते हैं।
लाइन में खड़े रहने से है चिढ़
18 से 30 साल के युवाओं ने माना वो ऑनलाइन बिल भरना पसंद करते हैं। दिल्ली और बेंगलुरु के 81% युवा अपना बिल ऑनलाइन भरते हैं। हालांकि मुंबई में यह आंकड़ा 69% है।
ऑफर और वेल्यू फॉर मनी करतें हैं आकर्षित
60% लोगों ने माना की सस्ते दाम पर ब्रैंड्स मिलने की वजह से वो ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं। इसके अलावा कैशबैक ऑफर, डिस्काउंट कूपन आदि का भी बड़ा रोल है। 18 से 35 साल के 99% लोगों ने माना कि वो ऑनलाइन विंडो शॉपिंग करते रहते हैं।
इसके अलावा लड़कियों की तुलना में लड़के ज्यादा शॉपिंग करते हैं। 57% लड़के कपड़े और 53% लड़के जूते देखने में अपना डाटा इस्तेमाल करते हैं। 51% मैट्रो शहरी अपना मोबाइल ऑनलाइन खरीदते हैं।
कार्ड से पेमेंट करने में आगे हैं लेडीज
महिलाएं ऑनलाइन पेमेंट करने में आगे हैं। 74% महिलाएं प्लास्टिक मनी का इस्तेमाल करती हैं। 98% महिलाएं मोबाइल एप्स से पेमेंट करती हैं, तो 81% पुरुष पेमेंट के लिए मोबाइल एप को चुनते हैं।
कितना करते हैं खर्च ऑनलाइन
एक भारतीय औसतन महीने भर में ऑनलाइन शॉपिंग में ₹9400 खर्च करता है। मैट्रो शहरों में यह आंकड़ा ₹10900 तक पहुंच जाता है। आने वाले 12 महीनों में यह आंकड़ा ₹16000 तक जाएगा। करीब 60% घर खर्च ऑनलाइन ही किया जाएगा।