सोशल मीडिया की दुनिया आए दिन मजेदार वीडियो का सिलसिला चलता रहता है, जिन्हें देखना किसी रोमांच से कम नहीं होता है। दुबई के क्राउन प्रिंस शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गए हैं। दरअसल, उन्होंने शुतुरमुर्ग से जुड़े एक वीडियो को शेयर किया है, जिसमें वो दो पक्षियों के साथ ‘रेस लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं।
वीडियो में आप देख सकते है कि वो शुतुरमुर्ग के साथ रेस लगाते दिख रहे हैं। इसमे वो साइकिल पर हैं और शुतुरमुर्ग के साथ रेस लगा रहे हैं! एक मिनट के इस वीडियो में आप देख सकते है कि उनके साथ इसमें कुछ और लोग भी साइकिलिंग करते दिख रहे हैं। जैसे-जैसे ही ये क्लिप आगे बढ़ती है, दो शुतुरमुर्ग सीन के बीच आ जाते हैं। वीडियो में प्रिंस उनके बराबर में साइकिल चलाते हुए दिखाई दे रहे हैं।
इस को उन्होंने अपने इंस्टा पर शेयर किया है, जिसे खबर लिखे 4 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके है। आपकी जानकारी के लिए बता दें प्रिंस ने एक पक्षी के संरक्षण के लिए अपनी महंगी और पसंदीदा कार का त्याग कर दिया था।
आगे पढ़ें
शुतुरमुर्ग के साथ दुबई के क्राउन प्रिंस ने लगाई रेस, Video में देखें किसकी हुई हार और कौन बना विजेता