एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित 52 साल की हो गई हैं। उनका जन्म 15 मई, 1967 को मुंबई में हुआ था। वे करीब 34 साल से फिल्मों में एक्टिव हैं। डायरेक्टर संजयलीला भंसाली की फिल्म 'देवदास' में माधुरी ने 'चंद्रमुखी' का किरदार निभाया था। इस फिल्म के एक गाने 'काहे छेड़े मोहे...' पर बेहतरीन डांस किया था। इस डांस के दौरान माधुरी ने जो लहंगा पहना था उसकी कीमत उस वक्त करीब 20 लाख रुपए थी।
90 के दशक में करोड़ों दिलों पर राज करने वाली धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित का आज जन्मदिन है। माधुरी आज 52 साल की हो गईं। माधुरी दीक्षित ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। एक समय ऐसा भी था जब उन्हें एक फिल्म में काम करने के लिए एक महिला कलाकार के तौर पर सबसे ज्यादा पैसे मिलते थे।
माधुरी दीक्षित के दीवानें सिर्फ इंडिया ही नहीं पाकिस्तान में भी हैं। कहा जाता है जब बॉर्डर पर जंग छिड़ी थी तो पाकिस्तानियों ने कहा था, कि हम कश्मीर छोड़ देंगे यदि तुम हमें माधुरी दीक्षित दे दो तो, इस मांग जबाव भारत ने पाकिस्तान को हराकर बखूबी दिया।
आपको जानकर हैरानी होगी कि फिल्म 'बेटा' की पहली पसंद श्री देवी थी लेकिन किन्ही कारणों से 'सरस्वती' का रोल माधुरी दीक्षित के हाथ आया और रातों रात माधुरी दीक्षित, माधुरी से 'धक-धक गर्ल' बन गईं।