International Men's Day- आज किसी ने आपको विश किया क्या, मर्दों से जुड़ी ये जानकारी जानकर चौंक जाएंगे
टीम फिरकी, नई दिल्ली
Updated Mon, 19 Nov 2018 04:40 PM IST
लिंग भेदभाव (जेंडर डिस्क्रिमिनेशन) की बातें करने से अच्छा है अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस मनायें,जो आज यानि 19 नवम्बर को है। क्या आप जानते हैं पुरुष को दर्शाने वाला चिन्ह मंगल ग्रह का प्रतीक है, जो ढाल और भाले को दर्शाता है। इंटरनेशनल मेन्स डे के इस साल की थीम है 'पॉजीटिव मेल रोल मॉडल'। इंटरनेशनल मेन्स डे की वेबसाइट के अनुसार जो आंकड़े सामने आए हैं वो आपको चौंका देंगे ।
पुरुषों के मुद्दों के बारे में सबसे बड़ी विडंबना है कि इस बारे में कोई बात करना नहीं चाहता। अंतराष्ट्रीय पुरुष दिवस की शुरुआत 1999 में त्रिनिदाद एंव टोबोगो से हुई थी। डॉ. जीरोम तिलकसिंह ने जीवन में पुरुषों के योगदान को एक नाम देने का बीड़ा उठाया था। उनके पिता के जन्मदिवस को विश्व पुरुष दिवस के रूप में मनाया जाता है।
डॉ. जीरोम ने ही अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस की पहल की थी। भारत में पहली बार 2007 में इंटरनेशनल मेंस डे पुरुषों के अधिकार के लिए लड़ने वाली संस्था 'सेव इंडियन फैमिली' ने मनाया था। जिसके बाद 'ऑल इंडिया मेन्स वेल्फेयर एसोसिएशन' ने भारत सरकार से यह मांग की कि महिला विकास मंत्रालय की तरह पुरुष विकास मंत्रालय भी बनाया जाए।
विश्व के 30 से अधिक देशों में अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस मनाया जाता है। पुरुष अपने जीवन के 3 महीने केवल रास्ता पूछने में लगाते हैं। पुरुषों को काले बटन वाले गैजेट ज्यादा पसंद होते हैं। पुरुष अपने जीवन के 6 महीने केवल शेविंग करने में गुजार देते हैं।
पुरुष अपने जीवन में एक साल महिलाओं को घूरने में बिता देते हैं। पुरुष डेटिंग तो किसी के साथ भी कर लेते है लेकिन शादी के लिए वो एक वर्जिन लड़की को ही पसंद करते है। पुरुष दिन में औसतन 6 बार झूठ बोलते हैं जबकि महिलाएं 3 बार झूठ बोलती हैं। महिलाएं दिन में लगभग 7 हजार शब्द बोलती हैं और पुरुष लगभग 2 हजार।
महिलाओं की तुलना में पुरुष आत्महत्या करने के लिये कम प्रेरित होते हैं। वेबसाइट के मुताबिक, दुनिया में महिलाओं से 3 गुना ज्यादा पुरुष सुसाइड करते हैं। तीन में से एक पुरुष घरेलू हिंसा का शिकार है। महिलाओं से 4 से 5 साल पहले पुरुष की मौत होती है। महिलाओं से दोगुना पुरुष दिल की बीमारी के शिकार होते हैं।
एक दिन में औसतन 5 मतहिलाओं को देख पुरुष मन ही मन कुछ अलग सोचते हैं। पुरुष डेटिंग किसी के भी साथ कर लेंगे, लेकिन शादी वर्जिन से ही करना पसंद करते हैं। पुरुषों के शरीर का तापमान महिलाओं के शरीर के तापमान से अधिक होता है।महिलाओं की तुलना में वयस्क पुरुषों में 50 फीसदी कम फैट होता है। महिलाओं की तुलना में वयस्क पुरुषों की मसल्स 50 प्रतिशत अधिक होती हैं।
85 प्रतिशत पुरुष भुलक्कड़ होते हैं, जो दिन में कम से कम तीन चीजें भूलते हैं। 1 मिनट में 11 बार पलक झपकाते हैं पुरुष और महिलाएं 19 बार। पुरुषों के लिए एक खास बात यह है कि लैपटॉप को कभी भी जांघ पर रखकर काम न करें इससे आप नपुंसकता के शिकार हो सकते हैं।