क्या आपने कभी समुद्र में चिट्ठी फेकी है?ये सवाल पढ़कर आप जरूर कहेंगे भइया आज के समय में ऐसी भेजी गई चिट्ठी का जवाब तो सही समय पर मिलता नहीं तो भला समुद्र में फेकी गई चिट्ठी का जवाब कौन देगा। अगर हम आप से कहे कि ये जवाब मिलता है तो...अब मन सवाल उठना तो लाज्मी है कि कैसे और कितने समय?
इसका जवाब आता है 6000 कि.मी दूर से और 9 सालों बाद...बात को जलेबी की तरह न घुमाकर सीधा मुद्दे पर आते है। दरअसल बात है अगस्त, 2010 की जहां मैक्स वेडेनबर्ग नाम के एक बच्चे ने समुद्र में एक बोतल फेंकी जिसमे एक चिट्ठी थी। मैक्स की उम्र उस समय 10 साल थी और वह अपने माता पिता के साथ अमेरिका के मैसाचुसेट्स के समुद्र तट पर गया था। उसी समय मैक्स ने बोतल के अंदर एक प्यारी सी चिट्टी लिखकर समुद्र में फेकी थी, मैक्स को यह भरोसा था कि कोई न कोई इस चिट्ठी को पढेगा और इसका जवाब एक दिन उसके पास जरूर आएगा।
अब आप इसे संयोग कहिए या बच्चे के भरोसे की जीत 9 साल बाद मैक्स को रिप्लाई मिला,आपको जानकर हैरानी होगी कि मैक्स कि चिट्ठी का जवाब 6000कि.मी दूर फ्रांस से आया। 9 सालों में यह बोतलबंद चिट्ठी अमेरिका से फ्रांस पहुंच गया।
फ्रांस में बैठे G. Dubois को यह 10 अक्टूबर, 2019 को मिली। इन्होंने मैक्स की इस चिट्ठी पढ़ा और उसे रिप्लाई भी किया। मैक्स ने 9 साल पुरानी अपनी चिट्ठी और G. Dubois की चिट्ठी खुद शेयर की है। ये लो, जनाब इंस्टाग्राम पर मिल भी गए...
दुनिया इस प्यारे किस्से को खूब पंसद कर रही है। मैक्स ने अपनी इस घचना को सोशल मीडिया पर शेयर किया, इस पोस्ट को खबर लिखे जाने तक 466.4K लाइक्स मिल चुके हैं। जबकि 122.3k यूजर्स ने इसे रीट्वीट किया है।