विस्तार
दुनिया भर में नए साल के जश्न में बहुत कुछ हुआ।छोटी-बड़ी कई घटनाएं भी घटी होंगी जिनमें से एक सेंट पीटर्सबर्ग, फ्लोरिडा की अजीब घटना है जिसे पढ़कर आपको हंसी भी आएगी और शायद गुस्सा भी आ सकता है।
नए साल में जहां एक ओर लोग नाचने गाने का शौक रखते हैं।वहीं दूसरी ओर सिर्फ खाने के शौकीन बाहर खाना खाने के इरादे से ही निकलते हैं।फ्लोरिडा में बर्गर खाने मैकडोनाल्ड पहुंचे एक व्यक्ति अपना ऑर्डर देकर भूल गया।थोड़ी देर बाद जब वो ऑर्डर लेने वापस पंहुचा तो उसमें कोल्ड ड्रिंक पीने के लिए प्लास्टिक की स्ट्रॉ नहीं रखी थी। इतने में व्यक्ति उत्तेजित हो गया ओर वापस काउंटर पर गया।
काउंटर पर खड़ी महिला ने कहा कि, हाल में फ्लोरिडा के सिटी काउंसिल द्वारा निकले गए कानून के मुताबिक 2020 तक प्लास्टिक की स्ट्रॉ रखने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इस पर व्यक्ति ने कहा ऐसा कोई कानून नहीं बना है।