विस्तार
अपने दादा-दादी के साथ हर पोते-पोती का रिश्ता बेहद प्यारा होता है।ऐसा ही प्यारा रिश्ता है अमेरिका के ओहियो में रहने वाले दादी-पोते की एक जोड़ी का जिन्होंने सोशल मीडिया पर अपने वीडियो से लोगों को दीवाना बना रखा है। ये दादी 91 साल की हैं और इनका नाम पॉलिन काना उर्फ ग्रैनी है। साथ ही, पोते की उम्र 25 साल है और उनका नाम रॉस स्मिथ है।
ये जोड़ी इन दिनों सोशल मीडिया पर अपने बेहद मजाकिया और अलग अंदाज वाले वीडियो की वजह से चर्चा में है। ग्रैनी का मजाकिया अंदाज, उनकी टाइमिंग ट्रिक्स कमाल की है।इनका इंस्टाग्राम और यूट्यूब दोनों पर ही अपना अकाउंट है और इन्हे लाखों लोग पसंद करते हैं। ग्रैनी और रॉस स्मिथ सोशल मीडिया के चर्चित स्टार हैं। दादी के मजाक और उनकी बातें वीडियो को और भी शानदार बना देते हैं। इसके अलावा दादी-पोते की ये जोड़ी अल्जाइमर (भूलने की बीमारी) वाले मरीजों के लिए फंड जुटाने का काम भी करती है।