ए.आर. रहमान। जो खांस दे तो म्यूज़िक बन जाता है। जब गाता है तो बागों में बहार आ जाती है। और अगर वंदे मातरम का आलाप लगाए तो गर्दन के पास रीढ़ के रोएं खड़े हो जाते हैं।
मुंबई में ग्लोबल सिटीजन इंडिया फेस्टिवल-16 हुआ। वहां बुलाए गए थे, अंग्रेजी सिंगर क्रिस मार्टिन। जिन्हें लोग कोल्ड प्ले के नाम से भी जानते हैं। इंडिया में भी धुआंधार फैन भरे पड़े हैं इनके। उदाहरण से समझना हो तो समझ लें। मुंबई में जो इनका इवेंट था उसमें तकरीबन 90, 0000 लोग इन्हें सुनने पहुंचे थे।
अब मौक़ा था ग्लोबल सिटीजन इंडिया फेस्टिवल का। तो रहमान साहब कैसे रह जाते। आए मंच पर। पहुंचते ही अंधा धून ताली और सिटी। लेकिन ये यहीं कहां रुकने वाला था। वो आए और अपने रंग में हुए शुरू।
और फिर ये वीडियो कोल्डप्ले ने अपने इन्स्टाग्राम पर भी शेयर किया। हमें मिला हम उठा लाए आपके लिए।