होली आने में अब एक हफ्ते से भी कम समय रह गया है। ऐसे में इसकी तैयारियां जोर शोर से चालू हो गई हैं। होली से पहले की वह सारी परंपराएं और रसम रिवाजों को पूरा किया जा रहा है। ऐसे में बरसाने की लट्ठमार होली को कौन भूल सकता है? ये लट्ठमार होली, होली से कुछ दिन पहले मथुरा के बरसाने में खेली जाती है। मंगलवार को यह होली धूमधाम के साथ बरसाने में खेली गई।इस होली का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो में आप देख सकते हैं कि महिलाएं कैसे पुरुषों को लाठी से मार रही हैं? वहीं पुरुष अपने बचाव के लिए अपने सर के ऊपर ढाल उठा रखे हैं, जिस पर महिलाएं लाठी मार रही हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि लट्ठमार होली खेलने की परंपरा भगवान श्री कृष्ण के समय से ही चलती आ रही है। भगवान श्री कृष्ण बरसाने में राधा और उनकी सखियों के साथ होली खेलने जाया करते थे। इस दौरान कृष्ण और उनके ग्वाले गोपियों के साथ हंसी ठिठोली किया करते थे। इससे गुस्सा होकर गोपियां उनको लाठी से मारती थीं। बचने के लिए ग्वाले अपने सर के ऊपर ढाल लगा लेते थे। इसी से लट्ठमार होली की शुरुआत हुई। ये परंपरा तब से अब तक चलती आ रही है।
बरसाने की इस लठमार होली की वी़डियो को ए एन आई न्यूज एजेंसी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस पर अब तक 37 हजार से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं इसे 2 हजार से भी ज्यादा लोगों ने पसंद किया है।
आगे पढ़ें
बरसाने की लट्ठमार होली 2021 की यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। जानिए बरसाने की लट्ठमार होली को क्यों मनाया जाता है?