विस्तार
रामायण के अनुसार, सीता का अपहरण करके रावण जब पुष्पक विमान से उड़ा तो उसको सबसे पहले रोकने की जुर्रत जटायु ने की थी। एक बड़ा पक्षी जिसने रावण जैसे बलशाली के भी पसीने छुटा दिए थे। त्रेतायुग के जटायु आज कलयुग में दिखे तो लोगों में सवाल उफान मारने लगे और जवाब ढूंढने के लिए जटायु को जंजीरों में जकड़ दिया।
इससे पहले आप कंफ्यूज हों, आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक विशालकाय पक्षी लोगों ने पकड़ लिया। पक्षी-बाज और गिद्ध से कहीं बड़ा दिखाई दे रहा है। उसको फैले पंखों को देखकर आपको रामायण के जटायु की याद आ जाएगी। शायद इसीलिए पकड़ने वाले भी इसे जटायु ही कह रहे हैं। पहले आप वीडियो देखिए।