विस्तार
दुनिया में प्रतिभा की कमी नहीं है। प्रतिभा भी ऐसी कि देखकर आंखें खुली रह जाएंगी। वैसे तो अपने कई कलाकारों के बारे में सुना होगा और उनकी प्रतिभा के उदाहरण भी देखे होंगे। इसी तरह एक और अनोखी प्रतिभा सामने आई है जो सिर्फ कॉस्मेटिक उत्पादों से अपने ही चेहरे को दूसरे के चेहरे में बदल देती है। कहा जाता है कि बड़ी खास वजह से कुछ लोगों को 'मेकअप आर्टिस्ट' का दर्जा दिया जाता है।
यदि आपने पहले कभी मेकअप कलाकार के कलात्मक मूल्य पर संदेह किया है, तो चीनी (व्लॉगर) वीडियो ब्लॉगर हे युहोंग के आश्चर्यजनक कार्यों से आपका ये संदेह भी दूर हो जाएगा। 26 साल की हे युहोंग मियाओपी वीडियो चैनल पर अपने वीडियो अपलोड करती हैं और हाल ही में लियोनार्डो डी विंसी, मोना लिसा में अपना चेहरा बदलने के वीडियो को अपलोड किया। जो बड़े पैमाने पर हिट साबित हुआ है। जिसके बाद हे चीनी सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं, उनके वीडियो को 2 करोड़ से अधिक बार देखा गया है।