विस्तार
बच्चों के स्वभाव को निष्छल माना जाता है। उनके प्रेम और नाराजगी की भावना विशुद्ध होती है। जो दिल में होता है, वहीं आंखों में भी नजर आता है। ऐसा ही एक मोहक वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का दिल पिघला रहा है। जहां 2 बच्चे हैं, जोकि जबरदस्त क्यूट हैं। ये दोनों बच्चे बिस्तर पर लेटे हुए हैं। शायद दोनों ही सो रहे थे, लेकिन यहां एक की नींद टूट गई। उसने अपने पास लेटे बच्चे की शांति पर इतना प्यार उमड़ा कि उसे खूब दुलार किया। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर इनफिनिटी सॉन्ग्स नाम के अकाउंट पर शेयर किया गया है।