विस्तार
देखिए, ये बिल्कुल साफ बात है कि डांस करना सबके बस की बात नहीं है। हाथ-पैर हवा में फेंक कर आप खुद को भले समझा सकते हैं कि आप डांस कर रहे हैं लेकिन इसकी वास्तिविकता से आप वाकिफ होंगे। जो सही मायने में डांसर होते हैं उनके स्टेप्स में एक ग्रेस होता है। वो कपड़े से लेकर चेहरे तक में अपना डांस झलकाते हैं। कई बार उनके डांस में प्रॉप्स भी जुड़े होते हैं। जो उनकी डांस की शैली को और उभार कर सबके सामने लाते हैं।
ऐसे ही प्रॉप वाला डांस सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। रेस फिल्म के गाने... ख्वाब देखे छोटे-मोट, पर तीन लड़कियों ने शानदार डांस किया है। उन्होंने हील वाली सैंडिल वाली पहनकर डांस किया है, जिसे सोशल मीडिया पर टूट कर देख रहे हैं लोग। हालांकि यह डांस काफी पहले शेयर किया गया था लेकिन एकाएक इसके व्यूज में इजाफा हुआ है। खबर लिखे जाने तक करीब 9 लाख लोगों ने इस डांस को देखा है।
इस डांस वीडियो को लीवटूडांस विद सोनाली नाम के यूट्यूब चैनल पर शेयर किया गया है। आप भी देखें और पसंद आए तो दूसरों को भी दिखाएं, क्योंकि इसके चार्ज नहीं लगते हैं।