विस्तार
फोटो खिचवाना आजकल लोगों के जीवन का अहम हिस्सा बन गया है। बात सिर्फ फोटो खिचवाने तक सीमित होती तो समझ में आए लेकिन खतरनाक जगह पर पोज देने का क्रेज जानलेवा बनता जा रहा है। हाल ही में एक खतरनाक वीडियो वायरल हुआ है जिसे देखकर किसी के भी होश उड़ जाएंगे। इस वीडियो में एक महिला समुद्र किनारे टाइटैनिक पोज देते हुए फोटो खिचवा रही थी, तभी एक भयंकर लहर उठी और महिला को ले उड़ी।
हालांकि, महिला की जान बच गई, लेकिन वह घायल जरूर हो गई। रिपोर्ट के मुताबिक, यह विडियो इंडोनेशिया के नुसा लेम्बोंगन के एक द्वीप डेविल्स टियर का है। एक महिला टूरिस्ट फोटो खींचवा रही थी। इस हादसे में महिला को ज्यादा गंभीर चोट नहीं आई।