विस्तार
अगर आपको लगता है कि जवान और हैंडसम लौंडे ही फ्लर्ट करते हैं या लड़कियों पर ट्राई मारने का कोई मौका नहीं छोड़ते तो जनाब आप मुगालते में हैं।
अब तो छोटे-छोटे बच्चे भी स्टाइल मारने का कोई मौका नहीं छोड़ते, खासकर सामने कोई लड़की हो तो फिर उनका अंदाज देखते ही बनता है। ऐसा ही एक वीडियो हमें मिला, जिसमें एक तीन-चार साल के लड़के का अंदाजा इतना मस्त है कि आप उसे देखकर हंसे बिना नहीं रह पाएंगे।
इस वीडियो में बच्चे के हाव-भाव और अंदाज इतना निराला है कि आप भी हैरत में पड़ जाएंगे कि बच्चे भी ऐसी हरकतें कर सकते हैं। खैर अब बिना कोई भूमिका बांधे हम आपको दिखाते हैं ये वीडियो।