विस्तार
कभी आपने भक्ति में मस्ती की है..? अगर नहीं तो चलिए आपको ऐसा करना सिखा सकता है एक दुधमुंहा बच्चा। जो बड़े-बड़े विद्वान नहीं कर पाते वो इस बच्चे ने छोटी सी उम्र में ही कर दिखाया। जरूर ये पिछले जन्म में कोई पहुंचा हुआ भक्त होगा।
दरअसल, सोशल मीडिया पर लगभग पांच-छह माह के एक बच्चे का वीडियो कई व्हाट्सएप ग्रुप में तेजी से शेयर किया जा रहा है। वीडियो को शेयर करने के साथ कैप्शन में लिखा गया है- 'भक्ति का आनंद तो इसे कहते है दोस्तों' वाकयी ये बच्चा वैसे ही आनंद स्वरूप में नजर आ रहा है।
भगवान की भक्ति के रस में डूबने की बातें करते हुए आपने अक्सर बड़े-बूढ़ों को देखा या सुना होगा लेकिन इतनी छोटी उम्र का ये बच्चा तो असल जिंदगी में भक्ति रस में डूबा नजर आ रहा है। वीडियो में ये बच्चा संस्कृत में भक्ति गीत गाते हुए नजर आ रहा है। अब आप सोच रहे होंगे कि भला इतनी सी उम्र में ये कैसे हो सकता है..?
तो आपको बताना चाहेंगे कि बच्चे ने वाकयी वीडियो में संस्कृत में भक्ति गीत गाकर दुनिया को चौंका दिया है। सिर्फ इतना ही नहीं बच्चा वीडियो में गीत गाने के अलावा जोर-जोर से ताली भी बजा रहा है। वैसे वीडियो में कोई उसे दिशा निर्देश जरूर दे रहा है लेकिन उसका उस बच्चे से क्या रिश्ता है यह नहीं पता चल पाया है।
वीडियो में बैकग्राउंड से एक महिला की आवाज आती है। और बच्चा उसके पीछे-पीछे वही बोल दोहराता है जो वह महिला उसे बोलने के लिए कह रही है। दरअसल महिला उसे संस्कृत में गीत गाना सिखा रही है वो भी महज इतनी सी उम्र में। बच्चा भी एकस्ट्राऑर्डिनरी है वह इसका पूरा आनंद उठा रहा है फिर चाहे उसे भगवान का ज्ञान हो या न हो। वाकयी यह वीडियो लोगों को मैसेज दे रहा है कि कैसे लोग भगवान की भक्ति का आनंद लिया जा सकता है फिर चाहे उम्र कोई भी क्यों न हो।