विस्तार
करीब 20 साल पहले ब्रह्मांड सुंदरी ने एक गाने पर जोरदार डांस करके फिल्म इंडस्ट्री में आग लगा दी थी। फिल्म सिर्फ तुम की सफलता में दिलबर गाने का भी योगदान माना चाहिए। उस जमाने में हर बर्थ-डे पार्टी में एक-आध बच्ची इस गाने पर डांस जरूर किया करती थी।
गाना इतना हिट था कि साल 2018 में फिल्म सत्यमेव जयते में इसको दोबारा इस्तेमाल किया गया। इस बार गाने को हिट कराने की जिम्मेदारी नोरा फतेही को दी गई थी। नोरा ने अच्छी कोशिश की थी लेकिन वो सुष्मिता के लेवल तक ले जाने में फेल हो गई थी।
अब इन दोनों के बाद दिलबर गाने पर एक लड़के ने कोशिश की है। उसकी कोशिश सोशल मीडिया पर अपने रंग में रंगी दिखाई दे रही है। लड़के ने इतना शानदार डांस किया है कि देखने वाले अपनी आंखें मलने लगे।
डांस वीडियो एक शादी का है। जहां लड़के ने जोरदार स्टेप करके सारी महफिल ही लूट ली है। शरीर में सुष्मिता जैसी नजाकत और अदाएं नोरा फतेही जैसी है। वीडियो सोशल मीडिया में चारो तरफ फैल चुका है। आप भी देखें वीडियो।