विस्तार
नया साल आया है सबसे पहले तो आप सभी को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं। आपने न्यू इयर पर कुछ न कुछ तो ज़रूर किया होगा। पार्टी नहीं तो आप कहीं डिनर करने तो ज़रूर गए होंगे। चलिए नए साल को छोड़ भी दीजिए तो आप किसी न किसी ख़ास मौकों पर अपने वेजीटेरियन और नॉन-वेजीटेरियन दोस्तों के साथ खाने पर ज़रूर जाते होंगे।
अच्छा कहते हैं कि लोग वेजीटेरियन कई प्रकार के होते हैं। कुछ तो प्याज़ लहसुन से भी तौबा करते हैं और इन लोगों की वजह से ही हम अपनी बर्थडे पर ही एगलेस केक ऑर्डर कर रहे होते हैं। कंबख्त बेकरी वाले इसका ज़्यादा पैसा चार्ज करते हैं। इसके बाद 2 ख़ास केटेगरी होती हैं:
1. अंडा खा लेते हैं
2. पीस नहीं खाते पर ग्रेवी खा लेते हैं (नॉन वेज सब्ज़ी)