विस्तार
एयर इंडिया प्लेन, और प्लेन में अफरा तफरी। किसी की गुंडागर्दी से नहीं बल्कि गर्मी से। असहनीय गर्मी से बेहाल हुए यात्री और उनके हाथों में फोल्ड की हुई मैगजीन। इस सीन को आप भी सोच सकते हैं कि प्लेन में कैसा माहौल रहा होगा। बागडोगरा से दिल्ली जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में यात्रियों ने जमकर हंगामा काटा। फ्लाइट का माहौल किसी मछली मंडी की तरह लग रहा था। यात्रियों को धरना देना पड़ा...
आखिर क्या वजह थी जो यात्रियों को प्लेन में ही धरना देना पड़ा। प्लेन में अगर आप सफर कर रहे हैं तो जाहिर सी बात है कि प्लेन अपनी डेस्टिनेशन पर रही जाकर रुकेगा। इस बीच अगर प्लेम में कोई मामूली दिक्कत आए तो झेलना ही पड़ेगा। दरअसल सफर के दौरान फ्लाइट का एसी खराब होने से परेशान यात्रियों को प्रोटेस्ट करने के अलावा और कुछ नहीं सूझा।
उस वक्त यात्रियों का गुस्सा सिर चढ़ कर बोल रहा था, मानो संसद की कोई कार्रवाई चल रही हो। गर्मी से परेशान लोगों ने अखबार और मैगजीन को पंखा बनाकर खुद को राहत पहुंचाने की कोशिश की।
दरअसल प्लेन के टेकऑफ के बाद से ही एसी न चलने की वजह से पैसेंजर्स को परेशानी होने लगी।
कुछ लोगों ने ऑक्सीजन मास्क लगाकर इस समस्या से निपटने का प्रयास किया। लेकिन मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ऑक्सीजन सप्लाई भी ठीक से काम नहीं कर रही थी। इसके बाद यात्रियों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। हांलाकि एयर इंडिया ने जवाबदेही में इस यात्रियों की इस असुविधा को स्वीकार किया है और सॉरी बोला है।