विस्तार
अनेक कलाओं में माहिर आपने कई कलाकारों को देखा होगा लेकिन ब्रिटेन में रह रही भारतीय मूल की एक महिला कलाकार ऐसी है, जिनकी कला के चर्चे दूर-दूर तक होने लगे हैं। अद्भुत ढंग से महज मेकअप के जरिए अनोखा उदहारण पेश करती हैं। ब्रिटेन में रह रही भारतीय मूल की मेक अप आर्टिस्ट रूपिंदर अशान इंस्टाग्राम पर सेलेब्रिटी बन चुकी हैं। उनका जॉम्बी अवतार वाला भारतीय दुल्हन का फोटो इंटरनेट पर खासा वायरल हुआ।
अपनी मेकउप कला के जरिए वो स्त्री के जीवन की कई व्यथाएं उकेर देती हैं। इंस्टाग्राम पर रुपिंदर को करीब 55 हजार लोग फॉलो करते हैं। इस तरह वो अपनी एक अलग पहचान बना रही हैं।