विस्तार
सोशल मीडिया पर एक लड़के की चर्चा जोरों से हो रही है। इंडोनेशिया का एक लड़का वहां हीरो कहला रहा है। दरअसल इंडोनेशिया के जकार्ता में खचाखच भरी ट्रेन में एकाएक सांप दिखाई दे गया। सांप को देखते ही लोगों को पसीना आ गया। लगभग भगदड़ की स्थिति पैदा हो गई। जिसको जहां जगह मिल रही थी वो वहां भाग रहा था।
डर के माहौल में एक लड़का आया, उसने सबको शांत कराते हुए सांप की पूंछ पकड़ी और फिर जो किया उससे लोगों की जान में जान आई।
देखें वीडियो-
सांप उस जगह से बाहर आया था जहां ट्रेन में सामान रखा जाता है। इसलिए संभावना व्यक्त की जा रही है कि ये सांप किसी के बैग से बाहर निकला होगा। सांप किस प्रजाति का था ये भी जानकारी नहीं लगी है। किसी भी तरह के नुकसान की जानकारी नहीं मिली है। लेकिन इस सांप ने एक लड़के को हीरो जरूर बना दिया।