विस्तार
अनूप जलोटा को घर के अंदर पता नहीं होगा कि बाहर उनके नाम पर भक्ति के मायने बदल चुके हैं। जो जलोटा कभी भक्ति गानों की वजह से याद किए जाते हैं आजकल वो इसी भक्ति के मजाक के लिए याद किए जाते हैं। खैर.. सीरियस बात करने की जिम्मेदारी फिरकी डॉट इन की नहीं है। उसके लिए आप अमर उजाला डॉट कॉम पर जाएं।
हां तो आज हम आपको एक खास बच्चे के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके भक्ति भाव को देखकर लोगों को अनूप जलोटा की याद आ गई। इस बच्चे का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर शेयर किया जा रहा है। बच्चा दोनों आंखें बंद करके जोरदार तरीके से तालियां बजा रहा है। बच्चे की ताली की धुन, साथ में बजते कीर्तन की धुन के हिसाब से तेज और धीमी हो रही है।
वीडियो कहां बनाया गया है और किसने बनाया है। इसकी जानकारी तो नहीं मिल पाई है लेकिन इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है।