लॉकडाउन के बाद जब इंसान घरों में कैद हो गए हैं तो जानवर सड़कों पर उतर आए हैं। कई जगहों से जंगली जानवरों के रिहाइशी इलाकों में बेखौफ घूमने के वीडियो वायरल हो रहे हैं। हाल ही में हैदराबाद के रंगारेड्डी जिले में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला।
हैदराबाद के मेलारदेवपल्ली में सड़क किनारे एक तेंदुआ आराम फरमाता नजर आया। जिसे देख आसपास के लोगों की सांस ही अटक गई। खबरों के मुताबिक तेंदुआ एक दुर्घटना में चोटिल हो गया था, जिसके कारण वो चल नहीं पा रहा था। अधिकारियों ने बाद में जानकारी दी कि तेंदुए अब पूरी तरह ठीक है।
स्थानीय लोगों ने कहा कि जानवर ने एक व्यक्ति पर हमला किया था। जो आंध्र प्रदेश के गोदावरी जिले का ट्रक ड्राइवर है, जिसका नाम सुभान बताया जा रहा है। जिस वक्त तक तेंदुआ सड़क किनारे रहा, पुलिस ने सड़क की आवाजाही रोक दी थी।
हमें तो इसी बात का डर है कि जब लॉकडाउन खुलेगा तो इन जानवरों का क्या होगा? तब क्या होगा जब सड़क पर मिल बैठेंगे ये दो यार, क्या होगा प्यार? या फिर मामला आर-पार।
आगे पढ़ें