विस्तार
हरियाणा की देश में अपनी एक अलग छवि है। यहां के लोग जितने तगड़े शरीर से दिखते हैं उतने ही कोमल मन के होते हैं। जो दिल में वहीं मुंह पर.... वाली कहावत सिद्ध करने के लिए पूरा हरियाणा खड़ा हुआ है। हरियाणा में डांस-गाने का बड़ा कल्चर है। नन्हे मुन्हें का जन्मदिन हो या फिर शादी समारोह, चुनाव की रैली हो या फिर इमारत का इनॉग्रेशन… बिना डांस-गाने के प्रोग्राम सक्सेसफुल नहीं माना जाता।
इसकी वजह से हरियाणा में लोकल डांस, एक बढ़िया प्रोफेशन बनकर उभरा है। इसी डांस के दम पर हरियाणा की सपना चौधरी बिग बॉस तक पहुंच चुकी हैं। सपना के ही फॉर्मूले को अपनाते हुए हरियाणा की कई डांसर्स समारोहों में अपने लटकों-झटकों से धमाल मचा रही हैं। उनके ठुमकों के साथ पूरा प्रदेश झूमता है। यूट्यूब पर ऐसे वीडियो भरे पड़े हैं। इनका डांस ही इनकी पहचान है…फिरकी ने ऐसी ही डांसर्स की वीडियो लिस्ट बनाई है। कोई और हो तो हमारे कमेंट्स बॉक्स में बताएं...