इंसान और जानवर के बीच के प्यार की तो बहुत कहानियां सुनी होंगी आपने। खासतौर पर एक कुत्ते और उसके मालिक के प्यार और वफादारी की कहानी। एक कुत्ता जितना अपने मालिक के प्रति वफादार होता है उतना ही वो दूसरे कुत्ते के प्रति भी संवेदनशील होता है।
आज के ज़माने में जहां इंसान दूसरे इंसान को बीच सड़क पर तड़पता देखकर भी उसकी मदद के लिए नहीं रुकता, वहीं एक कुत्ते ने अपने साथी कुत्ते की जान बचाने के लिए जो किया उसे जानने के बाद आप सोचने को मजबूर हो जाएंगे कि क्या सच में इंसान खुदगर्ज़ हो गया है।