विस्तार
अगर आप अपने आप को फिट मानते हैं तो यह बात जरूर जानते होंगे की फिटनेस के लिए शरीर में चुस्ती और लचीलापन बहुत जरूरी है। है कि नहीं, पर आप लचीलेपन से अच्छे से परिचित नहीं होंगे। आज जिस इंसान से हम आपको मिलवाने जा रहे हैं उससे मिलने के बाद आप लचीलेपन को जितना भी जानते होंगे, भूल जाएंगे। जी हां एक ऐसा व्यक्ति जिसे देखने पर लगेगा कि उसके शरीर में हड्डियां ही नहीं हैं।
लोग इनको रबर मैन भी कहते हैं। इनका शरीर रबर की तरह कैसे भी मुड़ जाता है। सोशल मीडिया पर इन्होंने बवाल मचा रखा है।