विस्तार
नवरात्र में चिकन खाना आपको भारी पड़ सकता है। क्योंकि मुर्गे और एक शख्स का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर आपने वैसे तो कई तरह के हंसी मजाक के वीडियो देखे होंगे पर यह वीडियो देखकर आप अपनी हंसी बिल्कुल नहीं रोक पाएंगे। खासकर चिकन के शौकीन लोग तो दिल थाम के देखें ये वायरल वीडियो आपके क्या कुछ कह रहा है देखकर खुद ही अंदाजा लगा लीजिए। वीडियो देखकर आप यकीनन हंस-हंसकर लोट-पोट हो जाएंगे।
वैसे तो मुर्गों को हमेशा से ही इंसानों से डरता देखा गया है, लेकिन यहां उल्टा ही दिखाई दे रहा है। दरअसल हुआ यूं कि एक वायरल वीडियो में दिखाया गया है कि एक शख्स का एक मुर्गा पीछा कर रहा है, और लड़का भी तेजी से भागते हुए अपनी जान बचाता दिख रहा है, उसे लग रहा है कि अगर मुर्गे उसके पास आ गया तो वो उस पर हमला कर देगा। वीडियो में मुर्गा भी उसे पकड़ने के लिए तेजी से भागता नजर आ रहा है।
इस वायरल वीडियो को एक यूजर ने ट्विटर पर 9 अक्टूबर को शेयर किया है, जिसको लोग सोशल मीडिया में तेजी से वायरल कर रहे हैं। अब तक इसे साढ़े तीन लाख से भी ज्यादा लाइक्स और 1 लाख से ज्यादा कमेंट मिल चुके हैं। वीडियो वायरल हो रहा ये वीडियो कहां का है इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है, लेकिन वीडियो में साफ दिख रहा है कि सुबह का समय है और शख्स मॉर्निंग वॉक पर निकला था जहां मुर्गे ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया।
देखें वायरल वीडियो :