विस्तार
डांस के प्रकारों को लेकर बहुत शोध हुए हैं। तमाम डांसरों ने अपना पूरा जीवन किसी एक विधा में महारत हासिल करने में लगा डाला। फिर भी ऐसी कई शख्सियतें हैं जिन्हें वो सम्मान और ख्याति नहीं मिली जिसके वह हकदार थे। समय बदला तो लोगों की जिंदगी में सोशल मीडिया ने गहरी जगह बना ली। इस मीडियम में आपको सिर्फ वायरल होना है, अगर आप में थोड़ी सी भी काबिलियत है तो आपको पहचान मिली ही जाएगी। अभी पिछले दिनों विदिषा (मध्य प्रदेश) के डांसर अंकल ने ऐसे ही रातों रात पॉलुलैरिटी पाई और सोशल मीडिया के स्टार बन गए।
अंकल के बाद एक लड़के का डांस सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ये लड़का अच्छा डांस कर रहा है या बुरा ये आप खुद तय कीजिए लेकिन ये तय है कि आप इसके डांस को देखने के बाद इसे यूनिक डांस जरूर कहेंगे। नागिन और मुर्गे डांस की तरह इस लड़के के स्टेप्स को बगुला डांस की उपाधि दी जा रही है।
गाने की बीट के साथ इनके शरीर का एक एक अंग नाच रहा है। पूरे शरीर को काबू में कर लिया लेकिन गर्दन बेकाबू होकर घसीट कर फ्लोर तक ले गई। शख्स को देखकर लग रहा है कि वो अपने वश में नहीं। डांस के प्रति ऐसी दीवानगी तो देखते हुए इन्हें भी सोशल मीडिया के स्टार वाली कैटेगरी में भेजा जा रहा है। अब देखते हैं कि इनकी चर्चा कितने दिनों तक होती है। उस हिसाब से लिस्ट में इनकी जगह तय होगी। आप डांस देखें, मजेदार है।