विस्तार
इस मौसम में जहां भारत में ठण्ड जाते-जाते लौट आई है। इतनी कड़ाके की ठण्ड में एक ओर लोग घर से बाहर निकलने से बच रहे हैं। पूरी कोशिश कर रहे हैं की पानी से कैसे दूर रहा जाए। वहीं दूसरी ओर, न्यू यॉर्क के चिड़ियाघर में इस प्यारे से 5 साल के सफ़ेद भालू का बर्फ वाला वीडियो देखकर आप कहेंगे वाह!
बफैलो चिड़ियाघर ने 5 साल के पोलर बियर का एक वीडियो ट्विटर पर पोस्ट किया जिसमें भालू अपने निवास स्थान में बर्फ में खेल रहा था। यहां तक कि वह तालाब के अंदर उतनी ठण्ड में डुबकी लगाने भी गया।
सकारी भालू को अपने स्थान पर एक छोटे से ढलान पर देखा जा सकता है, वो बर्फ में घूम रहा है और मस्ती में खेल भी रहा है।जनवरी 2017 में सकारी भालू मैडिसन हेनरी विलास चिड़ियाघर से बफेलो चिड़ियाघर में आया था। चिड़ियाघर के अधिकारियों को उम्मीद है कि बड़े होने के बाद वह 750 पाउंड से 1,200 पाउंड का हो जाएगा।